आगरालीक्स…दीपक चाहर और जया भारद्वाज के हल्दी की रस्म की तस्वीरें देखिए. राहुल चाहर और उनकी पत्नी भी पहुंची शादी में. आज रात को होनी है शादी #agra #agralocalnews #deepakchaharwedding #deepakwedsjaya #deepakchaharweddinginagra #jayabharadwajwedding #rahulchahar #jppalaceagra
भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर क्रिकेटर दीपक चाहर की आज रात को आगरा के होटल जेपी पैलेस में शादी है. शादी की रस्में एक दिन पहले से शुरू हो गई हैं. बुधवार दोपहर को हल्दी की रस्म भी हुई. दीपक और जया को एक साथ हल्दी लगाई गई. इस दौरान दोनों काफी उत्साहित नजर आए. शादी में उनके चचेरे भाई राहुल चाहर और उनकी पत्नी भी पहुंच गई हैं. वे दोनों भी हल्दी की रस्म में शामिल हुए. रात करीब नौ बजे दीपक चाहर बारात लेकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचेंगे.

क्रिकेटर दीपक चाहर की होने वाली दुल्हनिया जया भारद्वाज दिल्ली के बारहखंभा की रहने वाली हैं। वह दिल्ली में एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेट हेड के पद पर कार्यरत हैं।
