आगरालीक्स…(Agra News 22nd June)आगरा में नौ करोड से अधिक लागत से बनेगा कॉमन फैसलिटी सेंटर, बुधवार को सीएम योगी करेंगे वर्चुअल उदघाटन। एक जिला एक उत्पाद के तहत आगरा में लेदर कारोबारियों के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन पार्क, शास्त्रीपुरम में बनाया जाएगा कॉमन फैसलिटी सेंटर।
आगरा में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत लेदर कारोबारियों के लिए कॉमन फैसलिटी सेंटर बनाया जा रहा है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त उद्योग शरद टंडन ने बताया कि सेंटर 9 38 करोड रुपये में बनेगा, इसमें से 90 पफीसद सरकार देगी और 10 फीसद उन सदस्यों ने दिया है जो सेंटर का संचालन करेंगे। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ सेंटर का वर्चुअल उदघाटन करेंगे।
सेंटर में ये होगा
एक्सपोर्ट प्रमोशन पार्क, शास्त्रीपुरम में 2500 वर्ग गज में बनाए जा रहे कॉमन फैसलिटी सेंटर में अत्याधुनिक मशीनें होंगी, जिसमें लेदर कारोबारी सस्ती दर पर अपना काम करा सकेंगे। रॉ मैटेरियल बैंक स्थापित की जाएगी, इस बैंक से सस्ती दर से लेदर कारोबारी कच्चा माल खरीद सकेंगे। इससे आगरा के लेदर कारोबारियों को बडी सहूलियत मिलेगी।