आगरालीक्स…(Agra News 22nd June) आगरा में युवक पर तेंदुए ने किया हमला, लोगों ने गोदाम में बंद किया तेंदुआ।
आगरा के यमुना पार क्षेत्र में कई दिनों से तेंदुआ की सनसनी फैली हुई है, रेलवे ट्रैक के आस पास, यमुना ब्रिज स्टेशन की कॉलोनियों के पास लोगों ने तेंदुआ देखा था। इसकी सूचना भी दी गई लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया।
युवक पर किया हमला, लोगों ने कहा तेंदुआ है
मंगलवार सुबह यमुना पार के सीता नगर में एक युवक पर तेंदुआ के हमले की सूचना से खलबली मच गई। युवक के पैर पर नाखुन के निशान है, ये तेंदुआ के हमले के बताए जा रहे हैं। तेंदुआ होने की सूचना पर बडी संख्या में लोग पहुंच गए।
गोदाम में बंद कर दिया तेंदुआ
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों को देख तेंदुआ एक गोदाम में घुस गया, लोगों ने गोदाम का शटर बंद कर दिया है। तेंदुआ गोदाम के अंदर है और स्थानीय लोगों की भीड लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने तेंदुआ होने की सूचना वन विभाग को दी है, जिससे तेंदुआ को पकडा जा सके।