आगरालीक्स ….आगरा में अपनी पत्नी और मित्रों के साथ आदिपुरुष मूवी देखने गए युवक ने दुखी होकर एसीजेएम कोर्ट में वाद प्रस्तुत किया। कोर्ट नेने वादी के बयान के लिए 11 जुलाई की तिथि नियत की है।

आगरा में संजीव कुमार मूल निवासी मैनपुरी ने वाद प्रस्तुत करते हुए कहा कि 16 जून को पत्नी नीलम, मित्र गौरव सिंह, ज्ञान सिंह रिंकू शर्मा के साथ 16 जून को भारत टॉकीज में आदिपुरुष मूवी देखने गए थे। मूवी में आदिपुरुष में श्री राम और हनुमान जी का चित्रण पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस के खिलाफ किया गया है। आरोप लगाया है कि फिल्म का निर्माण हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धार्मिक उन्माद पैदा करने के लिए किया गया है। उन्होंने आदि पुरुष के निर्देशक निर्माता, ओम राउत, निर्माता भूषण कुमार, क्रष्णा कुमार, डायलॉग लेखक मनोज शुक्ला उर्फ मनोज मुंतरशिर के खिलाफ वाद प्रस्तुति किया। इस मामले में कोर्ट ने वादी पक्ष के बयान दर्ज करने के लिए 11 जुलाई की तिथि नियत की है।