आगरालीक्स …आगरा में सॉफ्टवेयर पार्क अगले महीने शुरू हो जाएगा, इसके जरिए 1500 प्रोफेशनल्स को रोजगार मिलेगा।

आगरा के सुनारी गांव, शास्त्रीपुरम में 2300 वर्ग मीटर में आईटी पार्क विकसित किया गया है। अभी तक आईटी पार्क शुरू नहीं हुआ है। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क आफ इंडिया के अपर निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी का कहना है कि आगरा में सॉफ्टवेयर पार्क बनकर तैयार है, अगस्त में यह शुरू हो जाएगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा।
कंपनियां शुरू करेंगी स्टार्ट अप
आगरा में विकसित किए गए आईटी पार्क में देश भर की कंपनियां अपना स्टार्ट अप शुरू कर सकेंगी। इसके लिए आईटी पार्क में इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। स्टार्ट अप शुरू करने में कोई समस्या न आए, इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम डेवलेप किया गया है।
1500 युवाओं को मिलेगा रोजगार
आगरा में बनाए गए आईटी पार्क में 1500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। आईटी एक्सपर्ट को रोजगार के लिए आगरा से बाहर नहीं जाना होगा। आगरा में ही युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
आईटी पार्क में दी जाने वाली सुविधाएं
स्टार्ट अप शुरू करने के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस होगा
हाई स्पीड डाटा व इलेक्र्टोनिक्स सेंटर बनेगा
आप्टिकल फाइबर से कंपनियों को जोड़ा जाएगा
स्टार्ट अप के लिए रेडी टू येज स्पेस मिलेगा