आगरालीक्स… आगरा में कंप्यूटर इंजीनियर गलत संगत में पड़कर खर्चे पूरे करने के लिए लूट करने लगा। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कर किया अरेस्ट।
इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार का कहना है कि लायर्स कॉलोनी निवासी आदित्य यादव ने पिछले साल एमजी रोड पर सेंट जोंस चौराहे के पास एक महिला से चेन लूटी थी, महिला स्कूटी से गिरकर घायल हो गई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आदित्य यादव को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।
नोएडा में कॉल सेंटर में कर रहा था काम
आदित्य यादव जेल से जमानत पर छूट गया और नोएडा में रह रहा था। वहां, कॉल सेंटर में काम करने के साथ ही रात में टैक्सी चलाता था। इस मामले में पुलिस ने आदित्य यादव के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की। उसे पुलिस ने नोएडा से अरेस्ट कर दिया।