आगरालीक्स…आगरा में देशभर के जादूगर जुटेंगे. जादू की नई कलाओं पर करेंगे चर्चा. पब्लिक शो भी होगा…जानें पूरी डिटेल
आगरा में देशभर के जादूगर आ रहे हैं. ताज मैजिक सोसाइटी आगरा द्वारा अखिल भारतीय जादू सम्मेलन, ताज मैजिक फेस्टिवल का आयोजन आगरा में 30 व 31 जुलाई को होने जा रहा है. यह आयोजन माथुर वैश्य महासभा भवन में आयोजित होगा. देशभर के जादूगर जादू की नई कलाओं को लेकर आपस में चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति पर विचार भी करेंगे. इसमें एक पब्लिक शो भी होगा.
150 जादूगर आएंगे
ताज मैजिक सोसाइटी के जादूगर एस कुमार ने बताया कि 30, 31 जुलाई को होने जा रहे इस सम्मेलन में देशभर के करीब 150 से ज्यादा जादूगर भाग लेने आगरा आ रहे हैं. इस सम्मेलन में जादू प्रतियोगिता के अलावा जादू टीचिग, जादू गालाशोत ो होगा ही साथ ही जादू कला के उत्थान के लिए जादू गोष्ठी, लादू की ललित कला की श्रेणी में रखने की मांग सरकार से की जाएगी और वित्तीय सहायता देने के लिए एक ज्ञापन तैयार कर सरकार को दिया जाएगा.

ये जादूगर आ सकते हैं आगरा
इस जादू सम्मेलन में इंडियाज गॉट टैलेंट और हुनरबाज जैसे रियलिटी शो में भाग लेने वाले जादूगर जैसे एमपी अंसारी, सुशील जैसवाल, विकास शर्मा, मनोज जैन, तुलसी आदि भी भाग ले रहे हैं. बंगाल से सौम्य देव, बिहार से ब्रजमोहन सिंह, राजस्थान के मनोज कौशिक, गुजरात के सुनील रावल, जादूगरों को टीचिंग देंगे, कुछ महिला जादूगर भी भाग ले रही हैं. सम्मेलन में सीनियर और जूनियर कंपटीशन भी होगा. 17 बार के राष्ट्रीय जादू अवार्ड विजेता एम पी अंसारी भी अपना जलवा दिखाएंगे,
पब्लिक के लिए होगा शो
जादूगरों के सम्मेलन में एक शो पब्लिक के लिए भी आयोजित किया जाएगा और इसमें एंट्री पासेस के जरिए दी जाएगी. पासेस के लिए लोग ताज मैजिक सोसाइटी की वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
कार्यक्रम के अध्यक्ष जादूगर जितेंद्र बघेल, सचिव जादूगर संजय कश्यप, कोषाध्यक्ष जादूगर एस कुमार, जादूगर अखिलेश जैसवाल, जादूगर जेपीए सम्राट, जादूगर शैलेंद्र कश्यप, जादूगर प्रमोद पाल, जादूगर संतोष आडवाणी द्वारा शुक्रवार को माथुर वैश्य महासभा भवन में एक प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित की जा रही है.