आगरालीक्स…आगरा में दस हजार वर्ग गज में बनाई जा रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर. एडीए ने की ध्वस्त…
आगरा में अनाधिकृत कॉलोनियों, बिना स्वीकृति के निर्माणाधीन मकान, होटल, फ्लैट्स के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है. बुधवार को जहां मनहर गार्डन में बन रही 37 फ्लैट्स को सील किया गया तो वहीं आज 10 हजार वर्ग गज में बन रही एक अनाधिकृत कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. एडीए के बुलडोजर ने कुछ ही देर में इसे ध्वस्त कर दिया.

एडीए वीसी के निर्देशन में ये कार्रवाई की गई. ताजगंज वार्ड के अंतर्गत खसरा संख्या 215, मौजा चमरौली पर लगभग 10000 वर्ग गज में अनाधिकृत रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी. यह कॉलोनी विनोद कुमार द्वारा विकसित की गई थी.
अपार्टमेंट के 37 फ्लैट्स किए सील
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से बुधवार को अवैध निर्माण और बिना स्वीकृत के निर्माण कार्य किए जाने के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. आगरा के लोहामंडी वार्ड के अंतर्गत हरिओम दीक्षित एवं अमित कुमार शर्मा द्वारा अन्ना आईकोन रोड पर मनहर गार्डन के स्वीकृत मानचित्र संख्या 1028/बीएफएल/11/2009—10 के विपरीत पांचवी मंजिल पर बिना स्वीकृति के पूर्व निर्मित 37 फ्लैट्स में आंतरिक फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा था, जिसे रुकवाते हुए पांचवी मंजिल पर 37 फ्लैट्स तथा भवन संख्या 25/230 नया बांस लोहामंडी आगरा पर आवासीय भवन में भू उपयोग के विरुद्ध मशीन लगाकर लोहे का कार्य किए जाने पर, जमीन तल को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिकनियम 1973 की धारा 28 क के अंतर्गत सीलिंग की कार्रवाई की गई.