आगरालीक्स…आगरा में सड़क किनारे टॉयलेट कर रहे सिपाही की मौत. अचानक हुआ कुछ ऐसा कि पल भर में तोड़ दिया दम…डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, चार माह का बेटा…
इंसान लाख बचने की कोशिश करे लेकिन जब मौत आनी होती है तो वह अपना रास्ता खुद बना लेती है. कुछ ऐसा ही हुआ आगरा में एक सिपाही के साथ. थाना खंदौली के नंदलालपुर में गुरुवार को सिपाही सड़क किनारे खड़े होकर झाड़ियों में पेशाब कर रहा था. पास में ही बिजली का खंभा था और उसके तार, जो उसे दिखाई नहीं दिए. एक जोर का झटका लगकर सिपाही नीचे गिर गया. जब तक लोग कुछ समझते तक तक सिपाही की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. यहां एसीपी की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है.

ये है पूरा मामला
खंदौली के पैंतखेड़ा में रामप्रकाश पूर्व फौजी रहते हैं. उनके दो बेटे कुलदीप और प्रवीन थे. कुलदीप खंदौली में ही एक कोल्ड स्टोरेज में काम करता है तो वहीं प्रवीन पुलिस में सिपाही के पद पर गाजियाबाद के लोनी बार्डर थाने में तैनात था. प्रवीन की शादी डेढ़ साल पहले थाना मिढ़ाकुर के गांव नगला महानंदा गांव की रहने वाली पूनम के साथ हुई थी. शादी से इनके एक चार का का बेटा भी है.
प्रवीन आगरा किसी काम से आया था. वह खंदौली के नंदलालपुर पर सड़क किनारे खड़े होकर अपने परिचित मानवेंद्र जुरैल को देखते ही रुक गया. इसी दौरान प्रवीन को टॉयलेट लगी और वह पास ही झाड़ियों की ओर चला गया. यहां बिजली का खंभा लगा था. खंभे को छूते ही प्रवीन को जोर से करंट लगा और वह गिरकर बेहोश हो गया. लोगों ने देखा तो प्रवीन को वहां से हटाया लेकिन तब तक सिपाही की मौत हो गई थी.
प्रवीन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पिता रामप्रकाश की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. देर शाम सिपाही का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान एसीपी सौरभ कुमार और लोनी पुलिस के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अंतिम संस्कार में मौजूद रहे.