आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों, अस्पतालों और पुलिसकर्मियों को दी गई बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग. आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी की ओर से पांच स्थानों पर किया गया जागरूक
बोन एंड ज्वाइंट दिवस के उपलक्ष में साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज तीसरा दिन काफी व्यस्तता से भरपूर रहा, जिसमें पांच घंटों के अंदर एक साथ पांच स्थानों पर बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग कार्यक्रम एवं बीएमडी कैंप आयोजित किए गए…
लाइफ लाइन स्कूल, शास्त्रीपुरम में आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी की ओर से डॉ अतुल अग्रवाल की देख रेख में बी एल एस ट्रेनिंग डॉ विनीत पाठक डॉ प्रवेंद्र शर्मा, डॉ अभिनव कुलश्रेष्ठ एवं डॉ देवांशु मोहनिया द्वारा संचालित की गई जिसमें लगभग 400 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

दूसरी तरफ बी एम डी कैंप का सेंट पीटर्स कॉलेज में आयोजन किया गया, जिसमे 71व्यक्तियों का परीक्षण किया गया।
शांति मांगलिक नर्सिंग स्कूल में बी एल एस ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे डॉ रणवीर त्यागी के निर्देशन में डॉ अंकित कपूर एवं डॉ देवांशु मोहनिया द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
पुलिस लाइंस में प्रातः 7:30 से 9:30 तक बी एल एस ट्रेनिंग का कार्यक्रम डॉ डी वी शर्मा की देख रेख में डॉ अरुण कपूर डॉ दीपक गोयल एवं डॉ प्रवेंद्र शर्मा द्वारा संचालित किया गया।
एस एन मेडिकल कॉलेज, आगरा में ए ओ एस के साइंटिफिक सेक्रेटरी डॉ अमृत गोयल द्वारा आयोजित बी एल एस ट्रेनिंग कार्यक्रम, जिसमे लगभग 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। निश्चेतना विभाग की ओर से डॉ योगिता एवं डॉ दीपिका ने पूरी गंभीरता से ट्रेनिंग को अंजाम दिया। प्रेसिडेंट डॉ अरुण कपूर सेक्रेटरी डॉ राकेश मोहनिया डॉ ब्रजेश शर्मा डॉ मयूर गुप्ता एवं डॉ अंकित कपूर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

डॉ अश्वनी सडाना द्वारा एफ एच मेडिकल कॉलेज, एत्मादपुर में अयोजित बी एल एस/ सी पी आर ट्रेनिंग कार्यक्रम को निश्चेतना विभाग के डॉ संजय मसीह ने निष्पादित किया। बी एम डी परीक्षण में लगभग 150 व्यक्ति लाभान्वित हुए।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस बी गुप्ता के साथ विकिरण, बाल रोग एवं शल्य चिकित्सा विभाग के प्रमुखों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और सार्थक बनाने के साथ उसमे चार चांद लगा दिए। एफ एच मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग से डॉ अश्वनी सडाना के साथ डॉ अमित अग्रवाल डॉ इमरान साजिद डॉ गोविंद शर्मा डॉ अभिषेक एवं डॉ शशांक की उपस्थिति शोभनीय रही।
कमलेश टंडन नर्सिंग होम में एओएस की ओर से डॉ अतुल अग्रवाल डॉ विनीत पाठक डॉ वैशाली टंडन एवं डॉ अमित अग्रवाल की उपस्थिति में बी एल एस ट्रेनिंग प्रोग्राम को संचालित किया गया। जिसके अंतर्गत लगभग 75 पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया।
कल यहां होंगे कार्यक्रम
प्रातः कालीन सत्र में संत रामकृष्ण इंटरमीडिएट स्कूल, मनोहरपुर, बल्केश्वर में बी एल एस ट्रेनिंग कार्यक्रम एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए सुझाव एवं सहायता के ऊपर एक सत्र का आयोजन किया गया है।
इस गतिविधि के बाद डॉ. राजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में डॉ. विनीत पाठक और डॉ अश्वनी सडाना
आईएपी के डॉ. सुनील अग्रवाल द्वारा बी एल एस प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से बल्केश्वर के एस आर के ई टी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बी एम डी शिविर भी आयोजित किया जाएगा।