आगरालीक्स …आगरा में अमानवीयता, मनोरोगी को हाथ पैर पकड़कर घसीटा, कपड़े हाथ से बांध दिए। फिल्मी स्टाइम में पीठ पर पैर रखकर खड़ा हो गया। सिपाही निलंबित।

सोमवार को आगरा में युवती मनोरोगी भाई को पति के साथ बाइक पर लेकर मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय दिखाने के लिए लेकर जा रही थी। फतेहाबाद रोड पर मयूर काम्प्लेक्स के पास मनोरोगी बाइक से कूदकर भागने लगा। सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया, रेलिंग के बीच से बिजली के तारों को छूने का प्रयास करने लगा, बहन ने शोर मचा दिया।
सिपाही बचाने के लिए हाथ पैर पकड़कर घसीटता हुआ ले गया
लोग उसे बचाने का प्रयास करने लगे, डंडे से उसे ट्रांसफार्मर से दूर करने लगे। उसी दौरान सिपाही मनोज वहां पहुंच गया, उसने युवक को बचाने के लिए हाथ पैर पकड़कर खींच लिया, सड़क पर उसे घसीटता हुआ ले गया। उसे जमीन पर पेट के बल लिटा दिया, हाथ पीछे कर बांध दिए। फिल्मी स्टाइल में पीठ पर पैर रखकर खड़ा हो गया।
वीडियो वायरल होने पर निलंबित
इसका किसी ने वीडियो बना लिया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच कराई गई। डीसीपी सिटी सूरज राय का मीडिया से कहना ह कि मनोरोगी को बचाने के लिए परिजनों ने पीआरवी पर तैनात सिपाही मनोज से मदद मांगी थी, सिपाही का तरीका अमानवीय था, जांच के बाद सिपाही मनोज निलंबित कर दिया है।