आगरालीक्स… राहत की खबर, आगरा में नहीं बढ़ेगे सर्किल रेट, लेकिन जमीनों के रेट सातवें आसमान पर। ये हैं सबसे महंगे क्षेत्र।
आगरा में 2017 में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे, इसके बाद 2019 में सर्किल रेट बढ़ाए जाने थे लेकिन नहीं बढ़ाए गए। इसके बाद कोरोना काल आने के कारण सर्किल रेट नहीं बढ़े, इस बार सर्किल रेट को लेकर कई क्षेत्रों में विसंगतियां थी। इसके समाधान के लिए एडीए, नगर निगम और निबंधन विभाग से सुझाव मांगे गए थे। इस सबके बीच प्रशासन ने सर्किल रेट न बढ़ाने का निर्णय लिया है।

शासन से गाइड लाइन आने पर ही बढ़ेंगे सर्किल रेट
एआईजी स्टाम्प सुनील कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि इस वर्ष भी सर्किल रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव का कहना है कि सर्किल रेट नहीं बढ़ाए जा रहे हैं लेकिन शासन से गाइड लाइन आती है तो विचार किया जाएगा, इसके लिए आठ अगस्त तक इंतजार करना होगा।
जमीनों के रेट सातवें आसमान पर
छह वर्ष से आगरा में सर्किल रेट नहीं बढ़े हैं लेकिन जमीनों के रेट सातवें आसमान पर हैं। 70 हजार से एक लाख वर्ग मीटर तक के रेट पहुंच गए हैं। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर जमीन सस्ती थी वहां अब सबसे अधिक रेट हैं।
सबसे महंगी जमीन
करकुंज मार्ग सिकंदरा
कमला नगर मुख्य मार्ग
एमजी रोड
शास्त्रीपुरम योजना
ताजगंज फेज वन
सिकंदरा बोदला मुख्य मार्ग