आगरालीक्स…संजय प्लेस में जनक महल बनने का काम शुरू. भूमि पूजन व हवन कल. जानें किस मंदिर की तर्ज पर होगा जनकमहल. देखें वीडियो
आगरा के संजय प्लेस में सजने जा रही इस बार जनकपुरी महोत्सव का आयोजन तेजी से शुरू हो गया है. विकास कार्य शुरू हो चुके हैं और अब जनकमहल के बनाने का काम भी शुरू होने लगा है. आज जनकमहल के निर्माण का सामान यहां आना शुरू हो गया. जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की ओर से पुलिस चौकी के पीछे वाली पार्किंग पर जनक महल के कार्य प्रारंभ से पहले भूमि पूजन एवं हवन का आयोजन किया जा रहा है.
अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर बनेगा जनकमहल
संजय प्लेस में बनने जा रहे जनकमहल का निर्माण इस बार अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर होगा. इसकी तैयारियां व रूपरेखा तैयार कर ली गई है. आयोजन समिति का कहना है कि इस बार जनकपुरी बहुत खास होने वाली है.
6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगा आयोजन
संजय प्लेस में जनकपुरी महोत्सव का आयोजन 8 दिन तक होगा. छह अक्टूबर को सबसे पहले मां जानकी के अवतरण का कार्यक्रम होगा. इसके बाद सीता जी का डोला आदि कार्यक्रम होंगे. 10 अक्टूबर को रामबारात निकलेगी और 11 अक्टूबर को इसका भव्य स्वागत यहां होगा. 14 अक्टूबर तक जनकपुरी के आयोजन होंगे.