Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News : Convent School cancel Summer Vacation, Parents start social media Campaign in Agra #agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Convent School cancel Summer Vacation, Parents start social media Campaign in Agra #agranews

88

आगरालीक्स…. आगरा के एक बड़े कान्वेंट स्कूल ने समर वैकेशन न करने का लिया निर्णय, अभिभावकों ने खोला मोर्चा तो स्कूल ने भी दिए तर्क, सोशल मीडिया पर खोला मोर्चा, बच्चों के साथ शिक्षक भी परेशान हैं।

आगरा के एक बड़े कान्वेंट स्कूल की दो विंग हैं, जूनियर विंग और सीनियर विंग। स्कूल प्रबंधन ने कोरोना काल में आनलाइन क्लासेज से छात्रों की पढ़ाई के नुकसान का हवाला देते हुए इस बार गर्मियों की छुटटी न करने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में अभिभावकों ने वाटस एप ग्रुपों पर मोर्चा खोल दिया है। स्कूल में 12 से 15 दिन की छुटटी की मांग की जा रही है।
स्कूल ने कहा कि पढ़ाई के गैप को खत्म करने की कवायद
अभिभावकों द्वारा स्कूल के खिलाफ शुरू किए गए सोशल मीडिया कैंपेन पर स्कूल प्रबंधन ने भी स्पष्ट किया है, पत्र जारी कर लिखा है कि कोरोना के दो साल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। प्रत्येक ​ब्रज कोर्सेज भी प्लान किए गए हैं, इसलिए गर्मियों की छुटटी न करने का निर्णय लिया गया है, बाकी अभिभावक को निर्णय लेना है। वे अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय देना चाहते हैं या नहीं लेकिन सोशल मीडिया पर चल रहे कैंपेन का स्कूल प्रबंधन कोई रिप्लाई नहीं देगा।
अभिभावकों ने कहा, छुटटी जरूरी है
कान्वेंट स्कूल के पत्र के जवाब में अभिभावकों ने कहा है कि यह हम जानते हैं कि कोरोना काल में पढ़ाई पर असर पड़ा है। मगर, यह भी सही है कि बच्चों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ब्रेक दिया जाना चाहिए। 12 दिन की छुटिटयों से बच्चे अपने आप को अच्छा महसूस करेंगे और छुटटी खत्म होने के बाद और अच्छी तरह से पढ़ाई करेंगे।
स्कूल की टाइमिंग में बदलाव की मांग
इसके साथ ही अभिभावकों ने गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव की भी मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चे सुबह 6.20 पर स्कूल के लिए जा रहे हैं और दोपहर 2.30 बजे घर लौट रहे हैं उस समय धूप में निकलना मुश्किल होता है। हालांकि स्कूल प्रबंधन का कहना है कि एसी बस हैं लेकिन अभिभावकों का कहना है कि एसी बस से उतरने के बाद धूप में बच्चे एक्सपोज हो रहे हैं और सर्दी जुकाम और बुखार हो रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 21st April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 21 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ केजरीवाल मामले...

error: Content is protected !!