आगरालीक्स…. आगरा का मौसम बदला हुआ है, सूरज की किरणों के साथ बादलों की लुकाछिपी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में मंगलवार को बादल और सूरज की किरणों के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है। बादल छाने से गर्मी से मामूली राहत मिली है लेकिन दोपहर में गर्मी और बढ़ जाएगी। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आठ मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। धूप निकलने के साथ बादल भी छाएंगे। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है तो न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रहेगा।
आईएमडी का अनुमान
03-May 25.0 40.0 Mainly Clear sky
04-May 25.0 40.0 Mainly Clear sky
05-May 25.0 40.0 Mainly Clear sky
06-May 26.0 40.0 Mainly Clear sky
07-May 26.0 41.0 Mainly Clear sky
08-May 26.0 42.0 Mainly Clear sky