आगरालीक्स… आगरा के कान्वेंट स्कूल के छात्र को साथी छात्रों ने बंधक बनाकर पीटा, सीसीटीवी फुटेज पुलिस को कराया उपलब्ध। मुकदमा।
आगरा के कमला नगर स्थित सेंट एंड्रेज पब्लिक स्कूल में ट्रांस यमुना के नगला मोहनलाल के रहने वाले श्याम सिंह का बेटा पढ़ता है। थाना एत्माउददौला में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाए हैं कि 16 अक्टूबर को उनके बेटे का स्कूल में साथी छात्र से विवाद हो गया। स्कूल प्रबंधन ने दोनों को समझा दिया और समझौता करा दिया।
बंधक बनाकर पीटने का आरोप
आरोप है कि 20 अक्टूबर को श्याम सिंह का बेटा कमला नगर में कोचिंग में पढ़ने गया था, कोचिंग से निकलने पर जिस छात्र से विवाद हुआ था वह यह कहकर अपने घर ले गया कि उसके पिता ने मिलने के लिए बुलाया है। घर ले जाकर बंधक बनाकर पीटा, इसके बाद घर के बाहर सड़क पर लात घूंसों से पीटा। इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अब पुलिस आयुक्त के निर्देश पर थाना एत्माउददौला में मुकदमा दर्ज किया गया है।