आगरालीक्स….. आगरा में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है, स्कूल से लेकर प्रशासनिक कार्यालयों में कोरोना के केस मिल रहे हैं। स्कूलों ने मैसेज भेजना शुरू कर दिया है,

कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए बच्चों को मास्क लगाकर भेजे।
आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 66 हो गए हैं। पिछले तीन दिनों से कोरोना के केस बढ़ गए हैं, 10 से अधिक कोरोना के नए केस मिल रहे हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। लेकिन कोई भी मरीज कोविड हॉस्पिटल में भर्ती नहीं है, मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है।
2500 से 3000 सैंपल की जांच
कोरोना की जांच के लिए 2500 से 3000 सैंपल की जांच की जा रही है। इसमें 10 से अधिक केस मिल रहे हैं। इससे कोरोना के एक्टिव केस बढ़ गए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही निजी केंद्रों पर लोग कोरोना की जांच करा रहे हैं।
स्कूल से लेकर कमिश्नरी में कोरोना के मरीज
मिशनरी कान्वेंट स्कूल की टीचर के साथ ही छात्र भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसके साथ ही कमिश्ननरी के कर्मचारियों संग प्राइवेट जॉब कर रहे लोग और व्यापारियों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। ये लोग बाहर घूम रहे हैं और मास्क भी नहीं लगा रहे हैं, इनसे कोरोना संक्रमण का खतरा है।
कोरोना के मरीजों में मिल रहे लक्षण
पेट दर्द के साथ बुखार
गले में खराब और कफ आना
तीन से ज्यादा दिन बुखार, 101 से अधिक बुखार का पहुंचना
कमजोरी और भूख न लगना