मथुरालीक्स ….दुल्हन और दूल्हे की जयमाला के बाद बड़ी वारदात, दुल्हन को मारी गोली, मौत, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा रीजन के मथुरा के गांव मुबारिकपुर की रहने वाली काजल की शादी गौतम बुद्ध नगर के थाना रबूपुरा निवासी वीरपाल के साथ तय हुई थी। गुरुवार रात को गांव में बारात पहुंची। दरवाजे के बाद दूल्हा और दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंच गए। जयमाला हुई, इसके बाद परिजनों ने दूल्हा दुल्हन के साथ फोटो कराए। सात फेरे लेने से पहले दुल्हन को कुछ देर के लिए घर भेज दिया गया।

दुल्हन को गोली मारकर फरार हुआ युवक
दुल्हन को उसकी रिश्तेदार जयमाला के बाद घर लेकर पहुंची। इसी बीच एक युवक आया, उसने दुल्हन को गोली मार दी। दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर रिश्तेदार आ गए। खून से लथपथ काजल को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तब तक काजल की मौत हो चुकी है।
पुलिस जांच में जुटी
काजल को गोली मारने के बाद युवक फरार हो गया। दुल्हन की गोली मारकर हत्या की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।