आगरालीक्स…आगरा में कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे. दो दिन में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव. इस कॉलोनी में मिल रहे कोरोना पॉजिटिव…
आगरा में यूं तो कोरोना संक्रमण लगभग पूरी तरह से नियंत्रण में है लेकिन दो दिन से अचानक कोरोना के केसों में इजाफा होने लगा है. दो दिन के अंदर आगरा में 15 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिसके कारण सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है. प्रशासन ने सोमवार को इसका अपडेट जारी किया जिसके अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 540 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 6 नये #Covid19 केस पाये गये हैं. इस दोरान एक व्यक्ति कोरोना से ठीक हुआ है. आगरा में अब 20 कोरोना मरीज सक्रिय हैं.
दयालबाग से मिल रहे कोरोना पॉजिटिव
आगरा में सबसे अधिक इस समय दयालबाग से कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं. रविवार को दयालबाग की एक कॉलोनी में रहने वाले परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. वहीं कमला नगर, आवास विकास से भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं.