आगरालीक्स…आगरा में कोरोना के मरीज फिर से बढ़ने लगे हैं. आज 17 नये मरीज मिले. सबसे ज्यादा इन कॉलोनियों और सबसे ज्यादा इस उम्र के लोग मिल रहे कोरोना पॉजिटिव
सीएमओ अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद आगरा कोरोना के मिल रहे मरीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पाएंगे कि ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहर में कोविड के अधिक मरीज मिल रहे हैं. इसके लिए वह शहर की जनता से कहना चाहते हैं कि आपके द्वारा किसी प्रकार की कोई चूक हो रही है, शायद यही कारण है कि शहर में कोविड के अधिक मरीज मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्या आप पूर्ण कोविड टीकाकरण करा चुके हैं यदि नहीं तो शीघ्र ही सम्पूर्ण कोविड वैक्सीनेशन अवश्य कराएं एवं कोविड प्रोटोकॉल पालन करते हुए आपना दैनिक जीवन को खुशहाल बनाए.

जनपद आगरा में आज लगभग 2500 सैम्पल लिए गये जिनमें से कोरोना के 17 नये पॉजीटिव मरीज मिले हैं. इन 17 कोरोना के नये मरीजों में 1 मरीज ग्रामीण और 16 मरीज शहरी क्षेत्रों से हैं. आवश्यक कार्य होने पर ही आप बाहर निकलें अनावश्यक रूप से निकलना कोविड के संक्रमण का अधिक प्रसारित होने की सम्भावना है. कोरोना के 17 मरीजों में 3 महिलायें और 14 पुरुष हैं. जिनमें से 18 से 45 आयु के 8 मरीज, 45 से 60 वर्ष के 3 मरीज एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के 6 मरीज मिले हैं. सबसे अधिक मरीज दयालबाग, कमला नगर, सिकंदरा, आवास विकास में मिल रहे हैं.
हेल्पलाइन नंबर जारी
कोविड सम्बन्धित किसी भी आवश्यक जानकारी एवं सहायता के लिए आप मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के एकीकृत कोविड कमांड नियंत्रण केंद्र के फोन नंम्बर 0562-2600412 एवं मोबाइल नं 9458569043 पर 24 घन्टे सम्पर्क कर सकते हैं. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग जनता की सेवा में 24 घन्टे तैयार रहता हैं.