आगरालीक्स…आगरा में अब एडीए ने बिना नक्शा पास दो मंजिला मकान और अवैध रूप से बन रही दुकानेां को किया सील..
आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माणों, बिना नक्शा पास कॉलोनियों व मकानों के साथ होटलों पर कार्रवाई की जा रही है. एडीए की ओर से पिछले कुछ दिनों में कई अवैध निर्माणों के खिलाफ सील की कार्रवाई की गई है. सोमवार को भी एडीए ने एक दो मंजिला मकान और अवैध रूप से बन रही दुकानों का निर्माण रोक उन पर सील लगा दी.

पश्चिमपुरी में मकान सील
आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा पश्चिमीपुरी में बिना नक्श के बनाए जा रहे दो मंजिला मकान को सील किया गया. यह मकान रसमीत सिंह द्वारा बनाया जा रहा था. प्रर्वतन दल ने यूपी अरबन प्लानिंग एक्ट 1973 की धारा 28 क के तहत इस मकान के निर्माण कार्य को लेकर सील करने की कार्रवाई की है. यह दो मंजिला मकान एडीए की बिना परमीशन के बनाया जा रहा था.
दुकानों पर भी लगाई सील
एडीए द्वारा अवैध निर्माणों पर सख्त रुख अपनाया जा रहा है. मकान के बाद लोहामंडी वार्ड काली माता मंदिर के पास बनाई जा रही दुकानों पर भी सील की कार्रवाई की गई हे. यह दुकानें मुख्तान सिंह द्वारा बनाई गई हैं. कार्रवाई के दौरान एई केके सर्वांगी, जेई राजीव गोयल और राजकपून के साथ सचल दस्ते के सदस्य मौजूद रहे.