आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना की जांच हुई बंद, कोरोना के बढ़ रहे केस, रिपोर्ट आने में लगेगा समय, जानें क्या है कारण।
आगरा में कोरोना की जांच एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा की जाती है। कोरोना के सैंपल की जांच के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की नई सर्जरी बिल्डिंग में वायरोलॉजी लैब है। इस लैब में हर रोज 2000 सैंपल की जांच होती है और रिपोर्ट जारी की जाती हैं।

हाईवॉल्टेज आने से हुआ फॉल्ट
एसएन की वायरोलॉजी लैब में हाईवॉल्टेज आने से कोरोना की जांच करने वाली मशीन के बायोसेफ्टी केबिनेट खराब हो गए। इससे कोरोना की जांच बंद हो गई, मशीन को सही करने के लिए कंपनी के इंजीनियर आएंगे, उन्हें भी सूचना दे दी गई है इसमें दो दिन का समय लग सकता है।
लखनऊ से होगी कोरोना की जांच
मशीन खराब होने से एसएन में कोरोना की जांच बंद हो गई है। अब कोरोना की जांच के लिए सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजे जाएंगे। इससे कोरोना की रिपोर्ट आने में समय लगेगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना की जांच के लिए सैंपल अभी केजीएमयू लखनऊ भेजे जाएंगे। दो दिन में मशीन ठीक हो जाएगी।