आगरालीक्स ….अब आगरा से मथुरा के बीच में शुरू होगी हेलीपोर्ट सेवा, पांच कंपनियां टेक्निकल बिड में हुई शामिल। आगरा से मथुरा तक पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग कर सकेंगे हवाई यात्रा।
पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, आगरा आने वाले पर्यटक मथुरा भी जाएं और धार्मिक पर्यटन का लुत्फ लें। इसकी कवायद तेज हो गई है, इसके लिए आगरा और मथुरा के बीच में हेलीपोर्ट सेवा शुरू होने जा रही है।

टेक्निकल बिड में शामिल हुईं पांच कंपनियां
आगरा और मथुरा के बीच में हेलीपोर्ट सेवा के लिए टेक्निकल बिड आमंत्रित की गईं। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का मीडिया से कहना है कि हेलीपोर्ट सेवा के लिए टेक्निकल बिड में पांच कंपनी शामिल हुई। र्फ्लाइ ब्लेड, श्रीरिशा टेक्नोलॉजी, राजस एडवेंचर, ओएसिस, शोर्या ऐसरोनाटिक्स को चयनित किया गया है। र्फ्लाइ ब्लेड महराष्ट्र और राजस एडवेंचर गुजरात में सी प्लेन सेवा का संचालन कर रही है।
कैबिनेट की मुहर के बाद शुरू हो जाएगी हेलीपोर्ट सेवा
आगरा और मथुरा के बीच हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में हैं। अब आगरा से मथुरा के बीच हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा, कैबिनेट से स्वीक्रत मिलने के बाद हेलीपोर्ट सेवा संचालित करने के लिए कंपनी का चयन किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है।