आगरालीक्स …आगरा के राजकीय और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू। ( Agra News : Counselling for admission in Polytechnic College)
राजकीय चर्म संस्थान के प्रधानाचार्य डा. एसएच अब्बास ने के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा जनपद में स्थापित्त बी०टी०ई० के नियंत्रणाधीन समस्त राजकीय/अनुदानित एवं निजी पोलीटेकनिक में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यकमों में दाखिले के लिये प्रथम फेज की मैन काउन्सिलिंग सिड्यूल (01 से 03 चक्र) में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों की समय सारणी काउन्सिलिंग द्वारा दिनांक 12 जुलाई से 12 अगस्त 2024 तक जारी की गयी है। काउसिलिंग में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी को सर्वप्रथम अपने लागगिन आई०डी० एवं पासवर्ड के द्वारा पोर्टल पर लागिन करते हुये अध्ययन हेतु चयनित संस्था/पाठयक्रम के विकल्पों को अधिकाधिक संख्या में पोर्टल पर प्रविष्टि किया जा सकेगा। यदि कोई अभ्यर्थी अपनी लागिन आई०डी० अथवा पासवर्ड भूल गया है तो वह पोर्टल पर उपलब्ध फारगेट पासवर्ड का चयन कर पासवर्ड रीसेट कर सकता है अथवा परिषद के हेल्पलाईन नम्बर पर अथवा जनपद में स्थापित सहायता केन्द्र पर सम्पर्क कर सकता है। जनपद में राजकीय चर्म संस्थान,नुनिहाई, आगरा, (फोन नं00562-2281104) राजकीय पोलीटेकनिक, मनकेडा आगरा (फोन नं09368832636) एवं राजा बलवन्त सिंह पोलीटेकनिक बिचपुरी, आगरा (फोन नं० 9319370276) को सहायता केन्द्र बनाया गया है। काउन्सिलिंग के समस्त चरण आनलाइन होंगें।
इस तरह होगी काउंसिलिंग
काउंसिलिंग के समस्त चरणों की प्रकिया के आधार पर निम्नांकित दो भागों में विभक्त किया गया, जिसमें मुख्य काउन्सिलिंग प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित उत्तर प्रदेश राज्य के अभ्यर्थियों अथवा ऐसे अभ्यार्थी जो (अन्य राज्य के मूल निवासी है, किन्तु उन्होनें अर्हकारी परीक्षा उत्तर प्रदेश में उत्तीर्ण की हो अथवा ऐसे केन्द्र सरकार के कर्मचारी जिनका कार्यालय उत्तर प्रदेश में स्थिति हो, उनकी सन्ताने) तथा विशेष काउन्सिलिंग (प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित उत्तर प्रदेश राज्य के रूप में चिन्हित मुख्य काउन्सिलिंग में वर्णित अभ्यर्थियों के साथ-साथ प्रवेश में सम्मिलित अन्य राज्य के अभ्यर्थियों हेतु)। मुख्य काउन्सिलिंग प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण, विशेष काउन्सिलिंग चतुर्थ चरण से अन्तिम चरण तक पूर्ण की जायेगी।