आगरालीक्स …Agra News : आतंकी हमले के बाद लिए गए निर्णय के बाद आगरा में पाकिस्तान से आए कपल को वापस पाकिस्तान भेजा गया। एक महीने के वीजा पर आए 10 हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को नोटिस। ( Agra News : Couple back to Pakistan from Agra, Notice issued to 10 Hindu ( Pakistani citizen), 43 on long term visa#Agra)
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान वापस जाने के लिए कहा गया है। आगरा के हरीपर्वत स्थित एलआईयू कार्यालय पहुंचे कराची निवासी मकसूद अली उर्फ फैजाद ने कहा कि वे अपनी पत्नी वरदा के साथ पांच दिन पहले ससुराल ताजगंज आए थे। 1983 में उनकी ताजगंज की रहने वाली वरदा से शादी हुई थी। बड़ी मुश्किल से वीजा मिला था अब वे वापस पाकिस्तान जाना चाहते हैं। उन्हें प्रक्रिया पूरी कराने के बाद अटारी बार्डर पंजाब भेज दिया गया वहां से वे पाकिस्तान वापस चले जाएंगे।
10 हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को भी नोटिस
दयालबाग सत्संग सभा में शामिल होने के लिए एक महीने के वीजा पर 10 हिंदू पाकिस्तानी नागरिक भी आगरा आए हुए हैं, इन्हें भी वापस लौटने के लिए नोटिस दिया गया है।
43 लॉग टर्म वीजा पर, दिया नोटिस
पाकिस्तान से 43 लोग लाग टर्म वीजा पर आगरा में हैं। इनको लेकर अभी गाइड लाइन आनी हैं हालांकि इनसे भी वापस लौटने की तैयारी करने के लिए कह दिया गया है।