आगरालीक्स…Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थानों के अब 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म। ( Agra News : Last date of Form filling of RW is 30th April 2025#Agra )
विवि के आवासीय संस्थानों में संचालित होने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा मई में होनी है। परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया चल रही है। इन पाठ्यक्रम के छात्रों के परीक्षा फार्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इसके साथ ही बीएससी कृषि और एमएससी कृषि सम सेमेस्टर, एलएलबी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय और बीए एलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय , पंचम मुख्य और पुनर्परीक्षा, बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष मुख्य और पुनर्परीक्षा के परीक्षा फार्म भरने के लिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल की गयी है।