Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra News : Court order to lodge FIR against Resort Manager #agranews
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Court order to lodge FIR against Resort Manager #agranews

200

आगरालीक्स….. आगरा के द ब्लू हैवन रिजार्ट के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आरोप, आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही के चलते शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा युवक नाले में गिर गया।

आगरा में द ब्लू हैवन रिजार्ट, अमरपुरा, जगदीशपुरा मे हैं। रिजार्ट के प्रबंधन के खिलाफ नमकी की मंडी निवासी इरफान खां ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, इसमें आरोपल गाए थे कि वह अपने परिचित सोनू की शादी में शामिल होने के लिए 17 नवंबर 2021 की रात को पहुंचा।


नाले में गिर गया, चोट भी आई
इरफान खां का आरोप है कि रिजॉर्ट का मेन गेट नाले को आरसीसी से पाट कर बनाया गया था, लेकिन नाले में गिर सकते हैं, इसके लिए कोई संकेतक नहीं लगाया। ऐसे में जब वह बारात के साथ रिजॉर्ट पहुंचा तो कोई संकेतक न होने के चलते वह नाले में गिर गया। वहां मौजूद मोहम्मद सैफ, अतीक ने उसे बाहर निकाला, नाले में गिरने से उसके चोट आ गई। आरोप है कि उसने इस लापरवाही की शिकायत रिजॉर्ट प्रबंधक राजकुमार गुप्ता से की। रिजॉर्ट प्रबंधक ने उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थाने में शिकायत करने पर उस पर फायरिंग की गई लेकिन वह बाल बाल बच गया। इस मामले में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रज्ञा सिंह ने रिजॉर्ट प्रबंधक राजकुमार गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश थानाध्यक्ष जगदीशपुरा को दिए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

FSDA, Agra: Five samples of milk, sweets, and ghee sent for testing in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दूध, मिठाई और घी के 5 नमूने जांच को भेजे....

बिगलीक्स

Agra News: St. Peter’s College launched its first college band, the ‘Legacy Marching Band’…#agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ने लांच किया अपना पहला कॉलेज बैंड...

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: A grand and magnificent Janak Mahal will be built across 16,000 square meters…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार 16 हजार वर्गमीटर में बनेगा भव्य...

बिगलीक्स

Greater Agra: Lottery date announced for plots in the first two townships…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ग्रेटर आगरा की पहली दो टाउनशिप के प्लॉट के लिए...

error: Content is protected !!