आगरालीक्स ….आगरा में पदम् भूषण गोपालदास नीरज के पुत्र अरस्तू की अंकतालिका में पिता की जगह संरक्षक मदन कुमार शर्मा का नाम दर्ज हो गया था, सत्र न्यायालय ने याचिका की खारिज।

आगरा के बल्केश्वर निवासी अरस्तू प्रभाकर उर्फ अरस्तू शर्मा ने वर्ष 2015 में सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय में माध्यमिक शिक्षा परिषद के विरुद्ध वाद दायर किया था। उन्होंने कहा था कि वर्ष 1984 में हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। माक्र्सशीट और स्कूल के रिकाॅर्ड में उनके पिता गोपालदास नीरज की जगह संरक्षक उनके मामा मदन कुमार शर्मा का नाम अंकित कर दिया गया। 12 वीं में भी यही गड़बड़ी रही, संशोधन कर पिता की जगह गोपालदास नीरज लिखने के लिए स्कूल प्रबंधन और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को कई बार पत्र लिखा। लेकिन संशोधन नहीं किया गया। जबकि अन्य सभी दस्तावेज में पिता गोपालदास नीरज का नाम लिखा है।
कोर्ट ने पिता गोपालदास नीरज लिखने के दिए थे आदेश
इस मामले में साल 2016 में अरस्तू प्रभाकर की याचिका पर न्यायालय ने स्कूल और माध्यमिक शिक्षा परिषद को उक्त त्रुूटि काे दूर करने के आदेश दिए। माक्र्सशीट में में पिता गोपालदास नीरज का नाम लिखने की कहा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ ने की थी अपील
अधीनस्थ न्यायालय के आदेश के विरुद्ध माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ द्वारा अपील की गई थी। अपील केा खारिज करते हुए अपर जिला जज कनिष्क सिंह ने अधीनस्थ न्यायालय के आदेश को यथावत रखने के आदेश दिए। अरस्तु शर्मा की माक्र्सशीट पर पिता का नाम गोपालदास नीरज दर्ज किया जाएगा।