आगरालीक्स…एपीएस के वार्षिकोत्सव में नन्हे—मुन्नों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन. रामायण प्रसंग को देख तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा मंच
आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी का वार्षिकोत्सव (हमारी संस्कृति हमारी धरोहर ) आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी के सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रामजी लाल सुमन (राज्य सभा सांसद, भारत सरकार) एवं मुख्य अतिथि अनिल चौधरी (एसडीएम किरावली आगरा एवं भूतपूर्व छात्र आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी आगरा) तथा ग्रुप के चैयरमेन महेश चन्द शर्मा, अनिकेत शर्मा (सेक्रेटरी), अभिनव शर्मा (वाइस चैयरमेन), डॉ. आँचल शर्मा, अनामिका पुरी, जूही शर्मा, रिचा शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामजी लाल सुमन ने छात्रों को कार्यक्रम की शुभकामनाऐं दी। चैयरमेन महेश चन्द शर्मा ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर सेक्रेटरी श्री अनिकेत शर्मा द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्र – छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरूस्कृत किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा माँ के अभिनन्दन की शानदार प्रस्तुति दी गई। साथ ही पिता के प्यार को प्रदर्शित करते हुए भी मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गणेश वन्दना कार्यक्रम में छात्रों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।
हमारी सांस्कृतिक धरोहर दिखाते हुए विभिन्न त्यौहारों बुध पूर्णिमा, राम नवमी, हनुमान जन्मोत्सव, सूफी संगीत, गंगा दशहरा / पतंगोत्सव, स्वतंत्रता दिवस, तीज, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, लोहरी, महाशिवरात्रि, होली आदि पर प्रस्तुति दी गई। विभिन्न नृत्यशैली तथा वेशभूषा मनमोहक थी दर्शकों का उत्साह देखने योग्य था । तालियों की गडगडाहट रूक नहीं रही थी । दीपोत्सव कार्यक्रम में रामायण के प्रसंगों से लेकर प्रभु श्री राम अयोध्या आगमन की प्रस्तुति विशेषरूप से सराहनीय रही।
कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मी त्रिपाठी (डारेक्टर फार्मेसी कॉलेज), अनीता कपूर (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर), डॉ. हरिओम त्रिवेदी (प्रधानाचार्य सेंट्रल आगरा पव्लिक स्कूल), अनुराधा शर्मा (एकेडिमिक इन्चार्ज), देवेन्द्र सिंह वर्मा (प्रधानाचार्य आगरा पब्लिक स्कल, अरतौनी), पूनम महेश्वरी (प्रधानाचार्या आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर आगरा), अमित तिवारी, डॉ. अलोक कुमार उपाध्याय (प्रधानाचार्य बीएड कॉलेज), डॉ. शेखर गुप्ता (प्रधानाचार्य मैनेजमेंट कॉलेज), कैप्टन शीला बहल, अमित चौधरी, रिचा चौधरी, संगीता चौधरी, शिखा वेनर्जी, बबीता ओझा, आम्रपाली सिंह, धर्मेन्द्र यादव, दिलीप चौहान का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में वाइस चैयरमेन अभिनव शर्मा ने सभी आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापन किया।
