आगरालीक्स…आगरा में न्यूरो फिजीशियन का आनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक करने के नाम पर 50 हजार की साइबर ठगी. साइबर ठगी होने पर तुरंत इस नंबर पर करें कॉल. वापस मिल सकते हैं पैसे
आगरा में साइबर अपराध की कई घटनाएं सामने आ रही हैं. कभी कारोबारी को तो कभी क्लीनिक संचालक के साथ साइबर ठगी की घटनाएं की जा रही हैं. अब साइबर अपराध का एक और नया तरीका सामने आया है जो कि काफी सोचनीय है. आगरा में एक व्यक्ति के साथ न्यूरो सर्जन का आनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक करने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी की गई है.
शाहगंज के रोहित नगर में ब्रजेश कुमार रहते हैं. इन्होंने पुलिस में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनके साल के बेटे का न्यूरो फिजीशियन से इलाज चल रहा है. एक न्यूरो फिजीशियन का अप्वाइंटेमेंट लेने के लिए उन्होंने 24 अक्टूबर को साइट पर जाकर नंबर लिया. इसके बाद उस नंबर पर कॉल की. थोड़ी देर में दूसरे नंबर से उनके व्हाट्सअप पर मैसेज आया और कहा कि इस पर एक एप्लीकेशन है उसको भरकर हमे भेजो तथा 5 रुपये इसी एप्लीकेशन पर डाल दो बाकी पैसा हस्पीटल आने पर ले लेगें.
पीड़ित ने उनके कहेनुसार उक्त एप्लीकेशन पर 5 रुपये भेज दिये. पैसे डालते ही तुरन्त उनका मोबाइल हैक कर लिया गया तथा उनके कैनरा बैंक के खाते से 50 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए. यह देखते ही उनके होश उड़ गए. पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस पर की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
साइबर ठगी हो तो इस नंबर पर करें कॉल
अगर आपके साथ भी किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करें. आपके कॉल करने के बाद साइबर पुलिस द्वारा जिन एकाउंट में पैसे जाते हैं उनको तुरंत फ्रीज करा दिया जाता है. हाल ही में डेयरी संचालक से भी 59 लाख की ठगी की की गई थी. डेयरी संचालक अशोक कपूर ने साइबर ठगी की जानकारी होने पर 1930 नंबर पर कॉल की. इसके बाद कारोबारी के एकाउंट से जिन एकाउंट में साइबर क्रिमनल ने पैसे ट्रांसफर कराए थे उन्हें फ्रीज कर दिया गया. इससे कारोबारी के खाते में 29 लाख रुपये वापस आ गए जबकि 59 लाख में से कुछ रुपये एक के बाद एक कई एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गए उन एकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है और रकम वापस करने के प्रयास किए जा रहे हैं. एडीसीपी सिटी आदित्य का कहना है कि किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर 1930 पर तुरंत संपर्क करें.