आगरालीक्स…आगरा के श्री जगन्नाथ मंदिर में देवोत्थान एकादशी कल. तुलसी जी को ब्याहनें पहुंचेंगे सालिगराम, बैंड बाजों संग इस्कॉन मंदिर तक पहुंचेगी बारात
मेहंदी उत्सव के साथ आज श्रीजगन्नाथ मंदिर में तुलसी सालिगराम विवाह की तैयारियां भी प्रारम्भ हो गई। श्रद्धालुओं ने मेहंदी उत्सव में मंगल गीत गाते हुए उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। रविवार 2 नवम्बर को देवोत्थान एकादशी पर सालिगराम जी की बारात रमन वाटिका से सुबह 11 बजे प्रारम्भ होकर कमला नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए बैंडबाजों के साथ रश्मि नगर स्थित श्रीजगन्नाथ जी मंदिर पहुंचेंगे। बारात में दूल्हा बने सालिगराम जी का बारात में नाचते गाते बाराती भी होंगे। विधि विधान से तुलसी-सालिगराम जी का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा।
मेहंदी उत्सव में सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने तुलसी जी व सुभद्रा जी के हाथों में मेहंदी रचाई। इसके उपरान्त बाराती बने सुरेशचंद, राजेन्द्र कुमार, मनीष गोयल, संजय, अजय, सुनील, योगेश, अभिषेक, राहुल, रोहित, सूजल, उत्कर्ष, रव, लक्ष्य, अक्षत ने भी हाथों में शगुन की मेहंदी रचाई गई। सभी श्रद्धालुओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई। मंगल गीत गाए और नृत्य भी किया। हरे कृष्णा, हरे राम… का संकीर्तन भी हुआ इस अवसर पर। विवाह स्थल श्रीजगन्नाथ मंदिर को फूलों व रोशनी से सजाया जा रहा है। वधु पक्ष की राधारानी, मुरारीलाल फतेहपुरिया, सुनीता फतेहपुरिया, मीनू, श्वेता, युगल, हेमन्त, मुकुन्द राज मित्तल ने बताया कि मंदिर के श्रद्धालुओं द्वारा मण्डप सजाने से लेकर बारातियों के स्वागत की हर व्यवस्था सम्भाली जा रही है।
रविवार को बारात बैंड बाजों संग श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। जहां रीति विराज की सभी रस्मों के साथ तुलसी सालिगराम जी का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने सभी श्रद्धालुओं को तुलसी-सालिगराम विवाह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, आशु मित्तल, सुशील अग्रवाल, सुनील मनचंदा, संजीव मित्तल, संजीव बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, हरिदास, अदिति गौरांगी, शाश्वत नन्दलाल, द्योति बंसल, राजेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।