आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि समाप्त, अभी भी 60 हजार सीटें खाली। ( Agra News: DBRAU, Agra 60000 seats vacant, Agra)
आगरा के आंबेडकर विवि की आठ मई से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। दो बार समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई इसके बाद भी स्नातक प्रथम वर्ष की 1.98 लाख सीटें नहीं भर पाई हैं। 31 जुलाई को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि थी। डीन एकेडमिक प्रो. मनु प्रताप के अनुसार समर्थ पोर्टल पर 1.38 लाख छात्रों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराए हैं।
तिथि बढ़ाने पर शासन स्तर से लिया जाएगा निर्णय
विवि की अभी भी 60 हजार सीटें खाली रह गई हैं ऐसे में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने पर अब शासन स्तर से ही निर्णय लिया जाएगा।