आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में बारिश के बाद जलभराव, जाम के बीच हादसों में दो युवकों की मौत। ( Agra News: Two died in road accident in Agra#Agra)
आगरा में गुरुवार को हुई बारिश से शहर में जगह जगह जलभराव हो गया और जाम लगा रहा। ऐसे में गुरुवार रात 11 बजे न्यू आगरा क्षेत्र में लायर्स कालोनी कट के पास पैदल चल रहे युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद रात 12:30 बजे खंदारी की ओर जा रहा बाइक सवार ट्रांसपोर्ट नगर के पास खड़े ट्रक से जा भिड़ा। हादसा होटल लेमन ट्री के पास हुआ, बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पहचान के प्रयास कर रही है।
जाम से जूझते रहे लोग
बारिश के बाद हुए जलभराव और जाम से लोग दिन भर जूझते रहे, कई घंटे तक रास्ते में फंसे रात, रात को भी रुक रुक कर बारिश होने से लोग जलभराव से परेशान रहे।