Thursday , 11 December 2025
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Case registered for theft of valuable laptop from flight coming to Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Case registered for theft of valuable laptop from flight coming to Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आ रही फ्लाइट से कीमती लैपटॉप चोरी का केस दर्ज. बेंगलुरु से आगरा आते समय उड़ती फ्लाइट में चोरी.

उड़ते प्लेन से यात्री का कीमती सामान चोरी हो जाए और उसका पता न चले तो ये थोड़ा अचरज भरा हो सकता है..आगरा की एक युवती के साथ ऐसा हुआ है. बेंगलुरु से आगरा आ रही इंडिगो की फ्लाइट में चोरी हुई है. युवती ने थाना शाहगंज में इसको लेकर केस भी दर्ज कराया है. आरोप लगाया कि उन्होंने बैग को केबिन में रखा था. लेकिन फ्लाइट के पहुंचने पर बैग नहीं मिला. उसमें कंपनी का कीमती लैपटॉप रखा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं इंडिगो फ्लाइट की जांच टीम भी इस मामले की जांच कर रही है.

ये है मामला
बेलनगंज की रहने वाली आकांक्षा गोयल ने बताया कि 28 अक्टूबर को वह इंडिगो की फ्लाइट 6ई941 से बेंगलुरु से आगरा आ रही थी थीं. उनका पीएनआर नंबर ईवाईडी6एनके और सीट संख्या 37ई थी. युवती ने बताया​ कि उड़ान भरने से पहले उन्होंने अपना काले रंग का बैग अपनी सीट के ऊपर केबिन में रख दिया था लेकिन आगरा पहुंचने और विमान से उतरते समय पता चला कि उनका पूरा बैग ही केबिन से गायब है.

आकांक्षा ने इसकी सूचना एयरलाइन कर्मचारियों को दी. आकांक्षा ने बताया कि बैग में उनका कंपनी की ओर से जारी लैपटॉप था जिसमें जरूरी आधिकारिक डेटा होता है. इंडिगो के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि आगमन के समय ली गई वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस अधिकारियों के मांगने पर उपलब्ध करा दी जाएगी. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी यात्रियों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए जाएंगे. इधर मामले में पुलिस का कहना है​ कि मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ranveer Singh’s latest film, “Dhurandhar,” is the most popular film among audiences in Agra’s cinemas

आगरालीक्स…सोशल मीडिया से सिनेमाघरों तक आगरा में भी ‘धुरंधर’ की धाक, 11...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Mayor says conspiracy is being hatched to hide huge embezzlement…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की मेयर बोलीं—बड़े गबन को छिपाने को रचा जा रहा षड़यंत्र....

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Illegal encroachments removed from Housing Development Council land in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में आवास विकास परिषद की भूमि से अवैध कब्जा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Dr. Kishore Panjwani from Agra, who kept people laughing like Babu Moshay…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टर जिन्हें बदमाशों ने 28 दिन किडनैप कर रखा. कैंसर,...

error: Content is protected !!