आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि का बड़ा निर्णय, बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सेल्फ सेंटर यानी जिस कॉलेज में पढ़ रहे हैं उसी में होगी। 21 नवंबर से शुरू हो रही हैं परीक्षाएं, 20 दिसंबर तक चलेंगी। ( Agra News: DBRAU, Agra UG & PG First Semester exam on self center#Agra )
विवि की स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर, स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर और परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 21 नवंबर से शुरू हो रही हैं। बुधवार को विवि के गेस्ट हाउस में हुई बैठक में परीक्षा के लिए 275 केंद्र बनाने और 27 नोडल केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही यूजी और पीजी प्रथम सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल से छात्रों के प्रवेश लिए गए, समर्थ पोर्टल से ही परीक्षा फार्म भरवाए गए हैं। विवि की परीक्षा समिति ने निर्णय लिया है कि प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा सेल्फ सेंटर पर होगी। इसके साथ ही
स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर और परास्नातक तृतीय सेमेस्टर के राजकीय और अनुदानित कॉलेज के छात्रों की परीक्षा भी सेल्फ सेंटर पर होगी। कुलपति प्रो. आशु रानी, कुलसचिव अजय मिश्र, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

सीसीटीवी बंद मिलने पर आर्थिक दंड
बैठक में निर्णय लिया गया है कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सीसीटीवी बंद मिलते हैं तो आर्थिक दंड लगाया जाएगा इसके साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी। नकल रोकने के लिए सचल दल भी गठित किए जाएंगे।