आगरालीक्स …Agra News: आगरा से अलीगढ़ के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का काम शुरू, 65 किलोमीटर रह जाएगी दूरी, एक घंटे में पहुंचेंगे अलीगढ़, जानें। ( Agra News: One hour from Agra to Aligarh, Rs 1536.9 Crore 64.9 KM Long Greenfield Expressway work start#Agra)
आगरा से अलीगढ़ की दूरी 90 किलोमीटर से अधिक है और आगरा से अलीगढ़ पहुंचने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगता है इसे देखते हुए आगरा से अलीगढ़ के बीच 64.9 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे तैयार किया जा रहा है, इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। 1536.9 करोड़ रुपये से आगरा से अलीगढ़ के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बनेगा।
आगरा के खंदौली टोल प्लाजा से अलीगढ़ बाईपास तक बनेगा एक्सप्रेस वे
आगरा से अलीगढ़ के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे खंदौली स्थित टोल प्लाजा से अलीगढ़ बाईपास नेशनल हाईवे 91 तक बनेगा। इसके लिए दो कंपनियों को काम दिया गया है। एक कंपनी 36.9 किलोमीटर और दूसरी कंपनी 28 किलोमीटर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे तैयार करेंगी। ये कंपनियां गाजियाबाद और फरीदाबाद की हैं। दोनों कंपनियों ने काम भी शुरू कर दिया है। 48 महीने में काम पूरा होना है।
66 गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस वे
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे 66 गांवों से होकर गुजरेगा, इसमें हाथरस के सबसे ज्यादा 48, आगरा के चार और अलीगढ़ के 14 गांव शामिल हैं। इसके बनने से एक घंटे में आगरा से अलीगढ़ पहुंच जाएंगे।