आागरालीक्स…आगरा में खून से लथपथ मिला युवक का शव. हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस, पास में मिला ये सामान
आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र में एक युवक का शव खून से सना हुआ पड़ा मिला है. हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतक की पहचान भीमसेन के रूप में की गई है. घटनास्थल के पास से पुलिस को एक शराब की बोतल और कुछ रोटियां मिली हें. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. शव मिलने से फैली सनसनीमंगलवार सुबह क्षेत्र में ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे तो उन्होंने मेहरामपुर गांव के एक खेत में भीमसेन नामक युवक का शव पड़ा देखा. शव खून से सना हुआ था. हत्या की आशंका में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं.घटनास्थल पर पुलिस को एक शराब की बोतल और कुछ रोटियां मिली हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.