आगरालीक्स…आगरा में सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी. कारोबारी की बेटी ने किया टॉप. टॉपर्स से जानें कैसे की तैयारी और पाई सफलता
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. सीबीएसई ने सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया और कुछ घंटे बाद 10वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया. आगरा के 151 स्कूलों ने 12वीं के बोर्ड एग्जाम दिए. इसमें 15 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी.सृष्टि ने किया टॉप
आगरा के डीपीएस स्कूल की छात्रा सृष्टि ने 12वीं में आगरा टॉप किया है. सृष्टि को 99.4 प्रतिशत अंक मिले हैं. राधाविहार कमला की रहने वाले चांदी कारोबारी अशोक कुमार गुप्ता और रेनू गुप्ता की बेटी सृष्टि ने पांच से छह घंटे तैयारी की, लेकिन तैयारी लक्ष्य बनाकर की. पढ़ाई के दौरान यह भी ध्यान रखा कि परीक्षा का तनाव न रहे. इसके लिए अपने परिजनों और दोस्तों से खूब बातें कीं. बस यही लगता था कि अच्छे नंबर आएंगे तो माता पिता खुश होंगे. इसी को लक्ष्य बनाकर तैयारी की. कई घंटे पढ़ने से अच्छा है कि आप थोड़ी देर पढ़ें लेकिन गुणवत्तापरक और ध्यान केंद्रित करके पढ़ाई करें. सृष्टि ने बताया कि वह सीए बनना चाहती हैं.
वहीं दूसरे स्थान पर एक छात्रा और एक छात्र संयुक्त रूप से रहे. डीपीएस के विनायक अग्रवाल और ग्रेस डेवलपमेंट गोयनका स्कूल की वार्या मल्होत्रा ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है. तीसरे स्थान पर डीपीएस के ही प्रत्युष सिंह रहे जिन्होंने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.
हाईस्कूल के टॉपर्स का अभी नहीं हो सका आंकलन
हाईसकूल में सीबीएसई के 161 स्कूलों के 10वीं के 22 हजार छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया. 10वीं में बोर्ड द्वारा टॉपर्स घोषित नहीं किए गए हैं. इसके चलते स्थानीय स्तर पर भी अभी तक टॉपर्स का आंकलन नहीं हो पाया है.