आगरालीक्स… आगरा के कैलाश महादेव मंदिर में प्रवेश के लिए गाइड लाइन जारी। मर्यादित कपड़ों में ही अब प्रवेश। गर्भगृहों में पहले भी रहे हैं नियम। देखें वीडियो…
बिना सिले कपड़े पहनकर ही गर्भगृहों में है प्रवेश का सदियों पुराना नियम

आगरा सहित देश के प्रमुख मंदिरों और गर्भगृह में प्रवेश के लिए मंदिरों के महंत के साथ श्रद्धालुओँ के लिए प्रचीन समय से नियम रहे हैं। इसमें विशेष रूप से पुरुषों के लिए बिना सिले हुए कपड़े धोती पहनकर और तौलिया-साफी के अंदर आना होता है। महिलाओं के लिए धोती में आने का नियम है।
श्रीमनःकामेश्वर महादेव मंदिर में भी यह नियम

श्रीमनःकामेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में पुरुषों के लिए धोती अंगोछे के साथ पहनकर प्रवेश करने का और पूजा करने का नियम काफी समय से चला आ रहा है। बाकी मंदिर में आने वाले श्रद्धालु बाहर से ही दर्शन कर सकते हैं।
कैलाश मंदिर के महंत ने भी पूजा योग्य कपड़े पहनकर आने का अनुरोध
आगरा के कैलाश महादेव मंदिर के महंत गौरव गिरी ने भी अपनी सनातन धर्म की परंपरा और मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर और गर्भगृहों में पूजा योग्य कपड़े पहनकर ही प्रवेश करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने वीडियो भी जारी कर लोगों को जागरूक किया है।
मर्यादित वस्त्र पहनकर आने के बोर्ड पोस्टर लगे

उल्लेखनीय है कि मंदिरों में मर्यादित वस्त्र पहनकर आने के नोटिस बोर्ड अभी हाल ही में अलीगढ़ के अचलताल स्थित गिलहराज मंदिर (हनुमान मंदिर) में नियम जारी किए थे। इसके बाद मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में इस तरह के नोटिस भी चस्पा किए गए हैं।