आगरालीक्स…आगरा में होमगार्ड की बैंक में मौत. ड्यूटी देने के लिए गया था, अचानक होने लगी खून की उल्टियां…
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बैंक में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड की अचानक खराब हुई बीमारी के कारण मौत हो गई. होमगार्ड का नाम ओम प्रकाश कुशवाहा पुत्र मोहर सिंह निवासी ठीपुरी पैतीखेड़ा डौकी थाना फतेहाबाद था. वह शुक्रवार सुबह गांव खेड़ा जवाहर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक पर ड्यूटी करने के लिए गया था.

करीब 11 बजे अचानक ओमप्रकाश को खून की उल्टी होने लगी. इस पर वहां मौजूद पुलिस ने ओमप्रकाश के परिजनों को तत्काल जानकारी देकर बुलाया. पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, यहां परिजन भी पहुंच गए. लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार ओमप्रकाश पहले से सांस की बीमारी से ग्रसित था और उसका इलाज भी चल रहा था. सूचना पर प्राभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, बीओ होमगार्ड सचेंद्र कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंच गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.