आगरालीक्स…आगरा—फिरोजाबाद एमएलसी चुनाव कल. पांच प्रत्याशियों में है टक्कर. जानिए कितने हैं मतदाता, कितने मतदेय स्थलों पर होगा मतदान सहित पूरी जानकारी
आगरा—फिरोजाबाद एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शनिवार 9 अप्रैल को आगरा के 16 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा. एमएलसी चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों में टक्कर हैं. इसमें भाजपा की ओर से विजय शिवहरे, सपा की ओर से दिलीप यादव के अलावा आंबेडकरी हसनूराम, विमल और प्रवीन कुमार शामिल हैं.

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह के अनुसार मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 16 मतदेय स्थलों पर सुबह आठ बजे से मतदान होगा. इसमें 80 मतदान कार्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. दस कार्मिक रिजर्व रखे गए हैं. सुरक्षा को लेकर मतदेय स्थलों पर अर्द्ध सैन्य बल को तैनात किया जाएगा. जिले में कुल 2323 मतदाता है. इस चुनाव में मतपत्र से मतदान होगा. नगर निकायों के प्रतिनिधि व सदस्य ही मतदाता हैं. इन्हें मतदान के लिए सिर्फ अपने साथ पहचान पत्र ले जाना होगा. मोबाइल, कागज, पेन आदि नहीं ले जा सकेंगे. मतदान के बाद मतपेटियों को शाहदरा स्थित गल्ला मंडी में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा. 12 अप्रैल को मंडी समिति में सुबह 8 बजे से मतगणना होगी.