आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो निर्माण का मलबा महिला पर गिरा, अल्लाह बख्श चौराहे पर हुआ हादसा. घायल
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलबा गिरने से एक महिला घायल हो गई. घटना अल्ला बख्श चौराहे पर हुई. महिला अपने बेटे—बेटी और नाती के साथ यहां से गुजर रही थी तभी उपर पिलर का काम कर रहे कर्मचारियों की ओर से मलबा नीचे गिराया गया लेकिन वो मलबा सीधे महिला के उपर गिरा. हादसे में उन्हें चोट आई, अन्य परिवार के लोग बाल बाल बच गए.
महिला मधु नगर के कमल विहार की रहने वाली थी. महिला का आरोप है कि मेट्रो निर्माण के दौरान मौके पर कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था हादसे के बाद परिवार दहशत में आ गया. महिला ने थाना सदर में तहरीर दी है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और लापरवाही की जांच की जा रही है.