फिरोजाबादलीक्स…चार बच्चे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए. चारों गंभीर रूप से झुलसे. आसपास के घरों में भी करंट दौड़ गया. तेज धमाके के साथ मकान का मीटर भी फट गया
आगरा मंडल के फिरोजाबाद में चार बच्चे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गए हैं. घटना आसफाबाद 220 बिजलीघर के पास शांतिनगर में हुआ. बच्चे रविवार दोपहर को घर की छत पर कबूतर उड़ा रहे थे और तभी ये हादसा हुआ. हादसे में चारों झुलसे बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आसपास के घरों में भी दौड़ा करंट, मीटर फटा
हादसे के बाद पीड़ित के घर के आसपास के घरों में भी करंट दौड़ गया. तेज धमाके के साथ मकान का मीटर भी फट गया और आग लग गई. हादसे में तीन भाई बहन और उनका मौसेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गए. चारों को आनन फानन में मेडिकल कॉलेज के टॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. बच्चे 50—50 फीसदी झुलस गए हैं.