Monday , 26 October 2026
Home बिजनेस The last date for depositing advance tax is 15th December but it is Sunday. So can you deposit on 16th December, know what are the rules
बिजनेस

The last date for depositing advance tax is 15th December but it is Sunday. So can you deposit on 16th December, know what are the rules

397

आगरालीक्स…एडवांस टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर लेकिन पड़ रहा है रविवार. तो क्या 16 दिसंबर को कर सकते हैं जमा, जानिए ​क्या हैं नियम…

आयकर कर दाता जिनकी आयकर देनता 10 हजार रुपये से ज्यादा होती है, उन्हें अपने आयकर का 75 प्रतिशत भुगतान 15 दिसंबर तक करना होता है. नौकरी पेशा लोग भी इसमें शामिल हैं. सिर्फ वरिष्ठ नागरिक जिनकी बिजनेस या प्रोफेशन से कोई आय नहीं होती है, उन्हें एडवास टैक्स जमा करने से छूट है. अगर 15 दिसंबर तक एडवांस टैक्स जमा नहीं किया तो इंटरेस्ट लग जाती है. आनलाइन भी एडवांस टैक्स का पेमेंट हो सकता है.

15 दिसंबर को रविवार, 16 को जमा कर सकते हैं टैक्स
इस बार 15 दिसंबर को रविवार है, इस संबंध में आगरा की सीए प्रार्थना जलान ने बताया​ कि सर्कुलर के अनुसार अगर डेउलाइन किसी छुट्टी वाले दिन पड़ जाती है तो ऐसी स्थिति में General Clauses Act, 1897 का सेक्शन 10 लागू हो जाएगा. इसके तहत छुट्टी के बाद अगले जिस वर्किंग डे पर कोर्ट या आफिस खुलेगा, तब भुगतान किया जा सकता है. एडवांस टैक्स के मामले में कहा गया है कि छुट्टी के बाद जिस दिन बैंक खुलेगा, तब एडवांस टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा. इस तरह की स्थिति में इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 234बी और 234सी के तहत लगाया जाने वाला जुर्मानाभी नहीं लगेगा. ऐसे में अगर जो आयकरदाता किसी कारणवश 15 दिसंबर तक एडवांस टैक्स जमा नहीं कर पाते हैं तो वो 16 दिसंबर को भी भुगतान करेंगे तो भी इंटरेस्ट नहीं लगनी चाहिए.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिजनेस

Curry Patta Cafe’s second outlet is now in Kamla Nagar, on Central Bank Road, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में करी पत्ता कैफ़े का दूसरा आउटलेट अब कमला नगर, सेंट्रल...

बिजनेस

Agra News: Gold and silver prices fall for the fourth consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…त्योहार पर सोना—चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर. सोने—चांदी के दाम...

बिजनेस

Agra Market News: Top sales in the hatchback and SUV car segments in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दशहरा पर कार, बाइक, स्कूटी की रिकॉर्ड बिक्री, हैचबैक ओर...

बिजनेस

Calling Name Presentation on mobile screens to be mandatory from November 1, 2026

आगरालीक्स…एक नवंबर से बदलाव. मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉल करने वाले का...

error: Content is protected !!