Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Delhi Blast Agra Connection, Dr. Parvej Ansari complete MD From SN Medical College, Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Delhi Blast Agra Connection, Dr. Parvej Ansari complete MD From SN Medical College, Agra#Agra

566

लखनऊलीक्स …दिल्ली धमाका का आगरा कनेक्शन, एसएन मेडिकल कॉलेज से एमडी करने वाला डॉ. परवेज अंसारी हिरासत में लिया। वह आगरा में पांच साल रहा, डॉ. परवेज अंसानी दिल्ली धमाके की संदिग्ध डॉ. शाहीन का भाई है। ( Agra News: Delhi Blast Agra Connection, Dr. Parvej Ansari complete MD From SN Medical College, Agra#Agra )


दिल्ली धमाका आत्महघाती था और उसे फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के जैश से जुड़े डॉ. उमर मोहम्मद ने अंजाम दिया था, आई 20 कार में डॉ. उमर बैठा हुआ था उसकी भी मौत हो गई। कार के अंदर डॉ. उमर के चीथड़े मिले हैं। जम्मू से डॉ. उमर को बुलाया गया है जिससे डीएनए जांच हो सके। डॉ. उमर के साथ ही अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन भी कार्यरत थे। इन दोनों का कनेक्शन दिल्ली धमाके से जोड़ा जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने इंट्रीगल यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रहे डॉ. परवेज अंसारी को लखनऊ से अरेस्ट किया है।
डॉ. परवेज ने एसएन से की एमडी, पांच साल आगरा में रहा


पूछताछ में सामने आया है कि डॉ. परवेज अंसारी ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एमडी की है, उसकी 2015 में एमडी पूरी हुई, इसके बाद आगरा के ही एसएन मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजीडेंट का भी जॉब किया और 2016 में एसएन से रिजाइन कर दिया। इसके बाद अब खुफिया एजेंसियां आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भी डॉ. परवेज अंसारी का रिकॉर्ड खंगालेंगी यह पता लगाया जाएगा कि वह अभी भी तो आगरा के किसी व्यक्ति के लागातार संपर्क में तो नहीं था।

डॉ. परवेज अंसारी के लैपटॉप सहित दस्तावेजों की जांच
सुरक्षा एजेंसियों ने लखनऊ के कैसरबाग के खंदारी बाजार और आईआईएम रोड के मुत्तकीपुर स्थित डॉ. परवेज अंसारी के दोनों मकानों को खंगाला। टीम ने लैपटॉप, दस्तावेज, मोबाइल, पेन ड्राइव सहित अन्य सामान जब्त किया है इसकी जांच की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

बिगलीक्स

Utrakhand News: Chardham Yatra Start, Gangotri Dham open for devotees

उत्तराखंडलीक्स …आज अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा शुरू हो गई। जय मां...

error: Content is protected !!