आगरालीक्स…Agra News: आगरा में स्कॉपियो चला रही युवती ने सड़क किनारे खड़ी कार में मारी टक्कर, एक घायल। ( Agra News: Woman driving Car hit car on ISBT Flyover service road in Agra#Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के सिकंदरा के दहतोरा के रहने वाले पवन चौधरी ने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाए हैं कि वह 10 नवंबर को गुरुग्राम से आगरा लौट रहे थे, उनके साथ गाड़ी में भाई प्रवीण कुमार और दोस्त सुशील कुमार थे। उन्हें दोस्त सुशील को दयालबाग छोड़ना था।
स्कॉर्पियों ने खड़ी कार में मारी टक्कर
रात करीब तीन बजे आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे पवन चौधरी ने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी, पवन और प्रवीण नीचे उतर आए और कार में सुशील बैठा हुआ था। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से एक स्कॉर्पियो आई और खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी, गाड़ी डिवाइडर को पार कर गडढे में जा गिरी, इससे सुशील घायल हो गया। स्कॉर्पियो एक युवती चला रही थी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।