आगरालीक्स...आगरा का मौसम बदला. अब शाम छह बजे ही हो रहा अंधेरा. दिन में धूप निकलने से गर्मी लेकिन रात को महसूस हो रही सर्दी..जानें आज का तापमान
आगरा का मौसम बदल रहा है. दिन में अभी भी भले ही गर्मी महसूस हो रही हो लेकिन रात को और सुबह के समय सर्दी हो रही है. इधर सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी बदल गया है. अब शाम को छह बजे ही अंधेरा हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में जल्द ही दिन में भी सर्दी महसूस होगी. दिवाली बाद मौसम तेजी से बदलना शुरू होगा
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 24/10/26) 32.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 24/10/26) 19.1
Departure from Normal(oC) 1.4