Wednesday , 22 April 2026
Home आगरा Agra News: Demand to extend the last date for tax audit report from Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Demand to extend the last date for tax audit report from Agra…#agranews

600

आगरालीक्स…आगरा से की गई टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग. 30 सितंबर लास्ट डेट. पोर्टल पर तकनीकी खामियां बढ़ा रही दिक्कत…

सीए एसोशिएशन आगरा की ओर से आयकर अधिनियम के अंतर्गत टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने संजय प्लेस स्थित आयकर भवन में प्रधान आयकर आयुक्त अनुपम कांत गर्ग को ज्ञापन देकर वित्त मंत्रालय और सीबीडीटी से हस्तक्षेप की अपील की है। सीए गौरव सिंघल ने बताया कि वर्तमान में टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 निर्धारित है। आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर लगातार तकनीकी खामियाँ आ रही हैं। साधारण लॉगिन, वेलिडेशन और सबमिशन बार-बार असफल हो रहे हैं, जिससे रिपोर्ट अपलोड करने में अत्यधिक समय लग रहा है। इससे व्यापारी को डेढ़ लाख रुपये तक की पैनल्टी लग सकती है।

सीए सौरभ नारायण सक्सेना ने बताया कि आईटीआर की अंतिम तिथि 15 सितम्बर से बढ़ाकर 16 सितम्बर की गई थी, उस दौरान भी करदाताओं एवं पेशेवरों को तकनीकी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। अब जबकि ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई है, हजारों रिपोर्ट्स अपलोड करना मात्र कुछ ही दिनों में व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।

सीए अंकित मित्तल ने कहा कि सीमित समय और तकनीकी अड़चनों के कारण पेशेवर दिन-रात दबाव में काम कर रहे हैं। इसके बावजूद रिपोर्ट समय पर अपलोड नहीं हो पा रही हैं, जिससे करदाताओं में अनावश्यक तनाव और दंड की आशंका बढ़ रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए कर पेशेवरों ने मांग की है कि टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि कम से कम 30 नवम्बर 2025 तक बढ़ाई जाए। इसे पहले 11 बजे उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग को उनके निवास पर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विजय गोयल, विवेक गोयल, हिमांशु अग्रवाल, अजय जैन, राजेश मल्होत्रा, करन पंजवानी, दीपक खंडेलवाल, आयुष गोयल, सचिन बुबना आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

आगरा

Agra Live News: School Timing changed in Agra, School closed at 12:30 PM due to heatwaves…#agra

आगरालीक्स..आगरा में कॉन्वेंट स्कूलों का भी समय बदला. भीषण गर्मी को देखते...

error: Content is protected !!