Friday , 31 July 2026
Home आगरा Agra News: Demand to operate direct flights from Agra to other cities…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Demand to operate direct flights from Agra to other cities…#agranews

168

आगरालीक्स…आगरा में बढ़ने लगे हवाई यात्री. सेलिब्रिटी भी सीधे आगरा आ रहे शूटिंग के लिए. आगरा के लोग बोले-इन शहरों के लिए भी डायरेक्ट एयरकनेक्ट हो आगरा….आप भी दें अपनी राय

आगरा से हवाई यात्री बढ़ने लगे हैं. आगरा से फिलहाल पांच शहरों मुंबई, लखनऊ, बेंगलोर, अहमदाबाद और भोपाल के लिए फ्लाइट संचालित हैं. बड़ी बात ये है कि इनमें से अधिकतर फ्लाइट हाउसफुल चल रही हैं. खासकर बेंगलोर और मुंबई से यात्रियों का आवागमन काफी बढ़ा है. यात्रियों का ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी भी अब सीधे मुंबई से आगरा के लिए फ्लाइट से आ रहे हैं. बीते रोज बॉलीवुड कलाकार आयुष्मान खुराना आगरा में अपनी फिल्म की शूटिंग करने के बाद खेरिया एयरपोर्ट से सीधे इंडिगो फ्लाइट द्वारा मुंबई के लिए रवाना हुए तो वहीं मुंबई से आगरा डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा भी इसी फ्लाइट से पहुंचेे.

आगरा से अब एयर कनेक्टिविटी अन्य शहरों के लिए भी बढ़ाने की डिमांड लगातार की जा रही है. आगराइट्स की मानें तो वे आगरा से अब हैदराबाद, देहरादून, दिल्ली, गोवा, इंदौर, वाराणसी, कोलकाता, पटना, अमृतसर के लिए सबसे ज्यादा डिमांड कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि अगर आगरा से इन शहरों के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट मिलने लगेंगी तो इससे आगरा के पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही कारोबारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी.

पांच महानगरों के लिए आगरा हुआ एयरकनेक्ट
इंडिगो एयरलाइंस की ओर से आगरा अब पांच महानगरों के लिए एयरकनेक्ट हो गया है. आगरा से लखनऊ, मुंबई, बेंगलोर, भोपाल और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट मिल रही हैं.

जानिए किस शहर के लिए किस दिन है फ्लाइट
बेंगलोर : रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
मुंबई: मंगलवार, गुरुवार और रविवार
भोपाल : मंगलवार, गुरुवार और शनिवार
लखनऊ : रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
अहमदाबाद : मंगलवार, गुरुवार और शनिवार

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agr Nagar Nigam: Deadline for 10% rebate on house tax in Agra extended to September 30…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में हाउस टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट की तारीख...

आगरा

Agra News: ADA demolished an illegal colony and sealed three shops…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 हजार वर्गगज में कॉलोनी बनाकर प्लाटिंग कर दी शुरू....

आगरा

Agra News: 3,164 solar plants were installed in Agra in July; 2,500 cases are pending…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुलाई में 3164 सोलर प्लांट लगाए गए. 2500 पेंडेंसी. सीडीओ...

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: A grand and magnificent Janak Mahal will be built across 16,000 square meters…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार 16 हजार वर्गमीटर में बनेगा भव्य...

error: Content is protected !!