आगरालीक्स…. आगरा में ताजमहल देखने आ रहे विदेशी पर्यटकों ने बंदरों से बचने का तरीका सीख लिया है। वीडियो में देखिए ताजमहल पर कैसे दो विदेशी महिला पर्यटकों ने खुद को बंदरों से बचाया।
आगरा में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजमहल पर लगातार विदेशी पर्यटकों को बंदर निशाना बना रहे हैं। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें ताजमहल के चमेशी फर्श पर बेंच पर बैठकर फोटो ले रहीं दो विदेशी महिला पर्यटकों पर अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। मगर, वे अपनी सूझबूझ से बच गईं।
महिला पर्यटकों ने बंदरों से खुद को बचाया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विदेशी महिला पर्यटक को एक बंदर ने घेर लिया, इसे देख दो और बंदर महिला पर्यटक की तरफ दौड़े, महिला पर्यटक बंदरों के हमले से डरी नहीं। एक बंदर ने उनका पैर पकड़ लिया, वह डरी नहीं और बंदरों के बीच से आगे बढ़ गईं।